DC vs KKR मैच में खुला दिल्ली की जीत का खाता, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अंतिम ओवर में निकला मैच का रिजल्ट
DC vs KKR: आईपीएल 2023 के अंदर 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुकाबला खेला गया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की है। टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी [...
DC vs KKR: आईपीएल 2023 के अंदर 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुकाबला खेला गया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की है। टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और केकेआर को 127 रन पर ऑल आउट कर दिया।
DC vs KKR: केकेआर की खराब बल्लेबाजी की वजह से जीती दिल्ली कैपिटल्स
टॉस हारने के बाद कप्तान नितीश राणा की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज केकेआर की तरफ से ज्यादा समय तक मैदान पर नहीं रुक पाया। सलामी बल्लेबाज लिटन दास 4 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद वेंकटेशा अय्यर जिन्होंने आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद मैदान पर आए नीतीश राणा भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा चर्चित रिंकू सिंह 6 रन बनाकर और मनदीप सिंह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि एक छोर पर जेसन रॉय अकेले डटे हुए थे लेकिन 43 रन बनाकर वह भी आउट हो गए। अंतिम समय में आंद्रे रसेल ने तीन लगातार छक्के लगाकर 38 रनों की नाबाद पारी खेली। इसकी वजह से निर्धारित 20 ओवर में केकेआर की टीम 128 रन का लक्ष्य निर्धारित करने में सफल रही।
दिल्ली कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच के अंदर ईशान शर्मा, एनरिक नॉर्ख्या, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा मुकेश कुमार के खाते में एक विकेट गया।
बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी रही और डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक लगाया। इनके अर्धशतक के बदौलत ही टीम अंतिम ओवर में जीत हासिल करने में कामयाब हुई।