Virat Kohli: आईपीएल का 27 वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान एक बार फिर विराट कोहली ने संभाली और टीम को जीत तक पहुंचाया। विराट ने 556 दिनों के बाद टीम की कप्तानी वापसी ली हैं, जबकि फाफ डू प्लेसिस हमें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते नजर आये। कप्तान के तौर पर वापसी के साथ ही विराट कोहली ने टीम को इस सीजन तीसरी जीत भी दिलाई।
Virat Kohli ने दिलाई RCB को जीत
मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। इसका फायदा उठाते हुए कप्तान विराट कोहली ने फाफ डू प्लेसिस के साथ मिलकर 137 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इस दौरान पंजाब की टीम 16 ओवरों तक पहले विकेट के लिए तरसती रही। इस दौरान विराट ने 59 और फाफ ने 84 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 174 तक पहुँचाया।

वहीँ इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पजाब किंग्स की पारी 19वें ओवर में सिर्फ 150 रनों पर सिमट गई। इस दौरान उनकी तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने 46 और जितेश शर्मा ने 41 रनों की पारी खेली। वहीँ आरसीबी की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 4 व हस्रंगा ने 2 विकेट झटके।
फाफ को लगी चोट पर कोहली हुए गुस्सा
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 20, 2023
हुआ कुछ ऐसा की 16वें ओवर के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन गेंदबाजी कर रहे थे। इस समय पंजाब विकेट के लिए तरस रही थी, जिसके कारण विकेट की तलाश में सैम ने फाफ को योर्कर डालनी चाही। लेकिन यह गेंद उनके हाथ से छूट गयी और फाफ के कंधे के पास से निकली। इससे फाफ नीचे गिर गए और दर्द से परेशान नजर आये। वही दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली गेंदबाज पर गुस्सा हो गए, जिससे सैम को वहीँ पर फाफ से मागी मांगनी पड़ी।






