“चेन्नई में मैच जितायेगा वह…!” Dinesh Karthik ने दी रोहित शर्मा को इस खिलाड़ी को खिलाने की सलाह, जहीर खान ने भी दिया अपना समर्थन
Dinesh Karthik: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला चेन्नई में खेला जायेगा। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने तीसरे वनडे मैच में आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिए जाने की बात की है। दिनेश करती ने कहा है की अक्षर
Dinesh Karthik: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला चेन्नई में खेला जायेगा। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने तीसरे वनडे मैच में आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिए जाने की बात की है। दिनेश करती ने कहा है की अक्षर पटेल को बाहर करके वाशिंगटन सुंदर को मौका देना चाहिए। फैन्स भी सोशल मीडिया पर इस बात का समर्थन करते हुए नजर आ रहे है।
Dinesh Karthik ने कही ऐसी बात
दिनेश कार्तिक के अनुसार वाशिंगटन सुंदर पॉवरप्ले में बहुत ही अच्छी गेंदबाजी कर सकते है। चेन्नई उनका घरेलु मैदान है और इस मैच में सुंदर भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के खिलाफ सुंदर बहुत ही अच्छी गेंदबाजी कर सकते है। तीसरे मैच के अन्दर भारतीय टीम को बहुत मेहनत की जरुरत पड़ने वाली है।
जहीर खान ने भी दी टीम इंडिया मात
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी भारतीय टीम में बदलाव करने की सहमती दी है। चेन्नई के मैदान की परिस्थतियों को देखते हुए भारतीय टीम को तीसरे मैच में एक अतिरिक्त स्पिनर गेंदबाज को शामिल करने की जरुरत है।
रोहित शर्मा शायद तीसरे मैच में भी भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं करेंगे लेकिन उन्हें परिस्थितियों के अनुसार ही निर्णय लेना चाहिए। लेकिन बल्लेबाजी क्रम को लेकर टीम इंडिया को बदलाव की जरुरत है। टीम इंडिया को अभी तीसरे मैच में एक अच्छी रणनीति की जरुरत है।