Sanju Samson: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज में सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया। पहले मुकाबले में जीरो में आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उसके बाद उन्हें दुसरे मैच में मौका दिया गया लेकिन फिर से गोल्डन डक आउट हो गए। दोनों ही मैच के अन्दर सूर्यकुमार यादव मिचेल स्टार्क का शिकार बने। इस प्रकार की प्रदर्शन की वजह से सूर्यकुमार यादव को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। T20 फॉर्मेट के अंदर भले ही सूर्यकुमार यादव एक शानदार बल्लेबाज है लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में पूरी तरीके से नाकामयाब साबित हुए हैं।

वसीम जाफर ने की Sanju Samson की तरफदारी
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव की जगह संजू सैमसन को टीम में मौका मिलना चाहिए। संजू सैमसन सूर्यकुमार से ज्यादा बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। T20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एकदिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खाता भी नहीं खोल पाए। ऐसे में उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठना लाजमी है।

इसके बारे में बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा कि, “हम सूर्यकुमार यादव के साथ इस बात की सहानुभूति रखते हैं क्योंकि चीज बॉल का उन्होंने सामना किया था वह 145 किलोमीटर की स्पीड में आई थी। एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बॉल को अंदर आने की कोशिश करता है लेकिन सूर्यकुमार यादव को इस बात का अनुमान होना चाहिए था कि मिचेल स्टार्क करेंगे तो स्टंप पर ही आक्रमण करेंगे और गेंद को स्विंग भी करा सकते हैं। टीम मैनेजमेंट संजू सेमसन को मौका देता है तो यह अच्छी बात है क्योंकि उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है।”






