Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग में आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के नजरिये से थोडा महत्वपूर्ण हैं। मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करना चाहती हैं। वहीँ आरसीबी की टीम के लिए यह टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला हैं। ऐसे में वह इसे एक जीत के साथ समाप्त करना चाहते हैं। हालाँकि इसी दौरान हरमनप्रीत कौर ने यह मुकाबला जीतने के लिए ऐसा कुछ कर दिया, जिसे देखकर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा हैं।
Harmanpreet Kaur ने चली चाल

यह सबकुछ मैच के पहले ही ओवर में हुआ, जब सोफी डिवाइन डक आउट हुई। सोफी इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनका यह विकेट मुंबई इंडियंस के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। हालाँकि यह काफी विवादास्पद भी रहा।
दरअसल जब तीसरे अंपायर के द्वारा उन्हें आउट करार दिया गया, तब रनआउट के लिए फेंकी गई गेंद ने स्टंप को छुआ तक नहीं था। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया थ्रो कैच करने की कोशिश कर रही थी। इस समय जब गेंद उनके हाथ में आई, उसी समय उनकी कोहनी स्टंप्स से टकरा गई और बेल्स गिर गई। इसके बाद अंपायर ने इसे आउट करार दिया।
— Manvi Nautiyal (@ManviNautiyal) March 21, 2023
यह भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur ने पकड़ा WPL इतिहास का सबसे हैरतअंगेज कैच, देखकर बल्लेबाज भी हुआ हैरान, वायरल हुआ VIDEO






