Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग यानी WPL में आज का मुकाबला सीजन की दो सबसे खतरनाक टीम के बीच खेला जा रहा हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस, दोनों ही टीमें इस सीजन अब तक अविजित रही हैं। हालाँकि अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद, मुंबई इंडियंस का पलड़ा इस मैच में भी भारी नजर आ रहा हैं।
मुश्किल में पड़ी दिल्ली कैपिटल्स

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। कैपिटल्स की टीम 18 ओवर में सिर्फ 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। इस दौरान टीम की तरफ से सर्वाधिक 43 रन कप्तान मेग लेनिंग ने ही बनाए। वहीँ मुंबई इंडियंस की और से साईंका इशाक, ईजी वोंग, और हैली मैथ्यूज ने 3-3 विकेट झटके। मुंबई इंडियंस के लिए यह स्कोर चेज करना मुश्किल नहीं हैं, लेकिन दूसरी पारी खेली जानी अभी बाकी हैं।
Harmanpreet Kaur ने पकड़ा सीजन का सबसे मुश्किल कैच
इस मैच में एक समय दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लेनिंग खतरनाक बल्लेबाजी कर रही थी। लेकिन, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उनका बेहतरीन कैच पकड़कर उन्हें पवैलियन का रास्ता दिखा दिया। लेनिंग का विकेट साईंका इशाक को मिला। इस खतरनाक कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
M07- DC vs MI: Meg Lanning Wicket https://t.co/im87Wkw3NI
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) March 9, 2023




