Dinesh Karthik ने मचाया कोहराम, 11 गेंदों में 56 रन जड़ ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा

Dinesh Karthik भारत के वह दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो मैच फिनिश करने को लेकर धोनी के बाद सबसे ज्यादा प्रसिद्द हैं। मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात करने वाले कार्तिक ने IPL में आरसीबी के साथ ही भारतीय टीम को भी कई बार मुश्किल परिस्थितियों में जीत दिलाई हैं। हालाँकि भारती

By ·

Dinesh Karthik भारत के वह दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो मैच फिनिश करने को लेकर धोनी के बाद सबसे ज्यादा प्रसिद्द हैं। मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात करने वाले कार्तिक ने IPL में आरसीबी के साथ ही भारतीय टीम को भी कई बार मुश्किल परिस्थितियों में जीत दिलाई हैं। हालाँकि भारतीय टीम में अब उनकी जगह नहीं बन रही, लेकिन आरसीबी को उनसे अब भी काफी उम्मीद हैं।

Dinesh Karthik ने 11 गेंदों में जड़े 56 रन

आरसीबी की इन्हीं उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अब दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम में वापसी की दावेदारी भी ठोकी हैं। कार्तिक ने हाल में डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 38 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए। मतलब इस पारी के दौरान उन्होंने मात्र 11 गेंदों में 11 बाउंड्री की मदद से 56 रन जड़ दिए।

आज सुबह खेले गए इस मुकाबले में ग्रुप बी की टीम का सामना आरबीआई टीम से हुआ। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रुप बी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन, दिनेश कार्तिक ने मैच में तूफानी पारी खेली और 75 रन बनाकर नाबाद रहे। कार्तिक ने टीम का स्कोर भी 186 के पार पहुंचा दिया। अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अब दिनेश कार्तिक टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full