मैच जीतने के बाद भी Sanju Samson को BCCI ने दिया झटका, मैच में तोड़ दिया आईपीएल का अहम नियम, उठाना पड़ा बड़ा नुकसान
Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में 12 अप्रैल को मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 3 रन से जीत दर्ज की। हालांकि राजस्थान के लिए चेन्नई को हराना बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा और इस मैच का परिणाम अंतिम बॉल पर निकला। चार मैचों में से ती
Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में 12 अप्रैल को मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 3 रन से जीत दर्ज की। हालांकि राजस्थान के लिए चेन्नई को हराना बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा और इस मैच का परिणाम अंतिम बॉल पर निकला। चार मैचों में से तीन मैच जीतकर इस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल के अंदर पहले स्थान पर है। संजू सैमसन की कप्तानी में यह टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच संजू सैमसन से आईपीएल के 1 नियम का उल्लंघन हो गया है।
Sanju Samson को देना होगा लाखों रुपए का जुर्माना
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत धीमी ओवर गति नियम को तोड़ने का उल्लंघन हुआ है। जिसकी वजह से संजू सैमसन पर 1200000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस मैच के अंदर राजस्थान रॉयल्स ने काफी धीमी गति से गेंदबाजी की। जिसका खामियाजा कप्तान संजू सैमसन को चुकाना होगा। अब इन्हें यह 1200000 रुपए की रकम भरनी होगी। हालांकि चेन्नई को हराना उससे कहीं बड़ी बात है।
आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस को भी लगा था जुर्माना
इस आईपीएल में आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस को भी ऐसे ही धीमी ओवर गति की वजह से जुर्माना लगा है। जिसके लिए उन्हें 1200000 रुपए की कीमत चुकाई है।
संजू सैमसन का प्रभाव बढ़ रहा है
आई पी एल 2023 के अंदर संजू सैमसन ने अपनी कप्तानी से सभी को बेहद प्रभावित किया है। इस सीजन में अब तक हुए 4 मुकाबलों में 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर उन्होंने अपनी कप्तानी की पावर साबित की है।
यह भी पढ़े – VIDEO: एडम जैम्पा की गेंद पर MS Dhoni ने जड़ा तूफानी छक्का, तो उड़े संजू सैमसन के होश