MS Dhoni: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बुधवार को इस सीजन अपना चौथा मुकाबला चेन्नई सुपर के खिलाफ उन्ही के घरेलु मैदान पर खेला। इस मुकाबला में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने 3 रनों से जीत दर्ज जरुर की, लेकिन एक समय पर महेंद्र सिंह धोनी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन को मुश्किल में डाल दिया था।
MS Dhoni का छक्का देख हैरान हुए संजू सैमसन
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 13, 2023
इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने मात्र 47 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 चौका और 3 छक्के लगाए। 18वें ओवर के दौरान धोनी ने एडम जैम्पा की गेंदों पर लगातार चौका और छक्का जड़ दिया। यह फ्लैट छक्का था, जिसे देखकर विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन भी हैरान नजर आये। वहीँ उनकी मुश्किलें भी बढ़ी हुई नजर आई, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी का उनके पास कोई जवाब नहीं था।
CSK को मिली हार

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। यह कुछ हद तक उनके लिए सही भी साबित हुआ, क्योंकि जोस बटलर को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स का कोई भी बल्लेबाज अर्द्धशतक नहीं बना पाया। बटलर ने इस मुकाबले में 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। वहीँ शिमरोन हेटमायर 30 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स ने पहली पारी में 175 रन बनाए।
इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लगातार अच्छा करते आ रहे रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालाँकि इसके बाद कॉनवे ने पारी को संभाला और 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। लेकिन यह काफी धीमी पारी थी, जिसके चलते सारी जिम्मेदारी धोनी के कन्धों पर आ गयी। अंत में धोनी 32 रो जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।





