“तुमसे ना हो पायेगा…!” IND vs AUS मैच में मिली हार से नाराज हुए फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई रोहित ब्रिगेड को फटकार

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है। इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया। जहां पर भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 रन से हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज पर 2-1 से फतह हासिल [...]

By ·

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है। इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया। जहां पर भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 रन से हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज पर 2-1 से फतह हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए। भारतीय पारी इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन 248 रन ही बना पाई।

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने किया संघर्ष

भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली और हार्दिक पांड्या ने भी संघर्ष करने की कोशिश की। लेकिन इनको छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय मैदान पर नहीं रुक पाया। सूर्यकुमार यादव ने भी एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा को निराश किया और पहली बॉल पर शुन्य पर आउट हो गए। अब सोशल मीडिया के ऊपर लोग राहुल द्रविड़, टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

IND vs AUS मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक हार

सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले के अंदर भारतीय टीम इस प्रकार से ऑस्ट्रेलिया से हार गई। भारत की सलामी जोड़ी ने 65 रनों की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई। बाद में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेल कर इस साझेदारी को और आगे बढ़ाया। रोहित शर्मा ने 30 रन की पारी, शुभमन गिल ने 37 रन की पारी, विराट कोहली ने 54 रन और केएल राहुल ने 32 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद में हार्दिक पांड्या ने 40 रन की पारी खेली लेकिन फिर विकेट गिरने का सिलसिला जो शुरू हुआ वह भारतीय पारी के अंत के साथ ही खत्म हुआ।

सोशल मीडिया पर फैंस ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक

यह भी पढ़ें – बीच मैदान में Virat Kohli से भिड़े मार्कस स्टॉयनिस, छाती में मारा कंधा, वायरल हुआ VIDEO

Cric AMP · Quick view
View full