Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया। इसके साथ ही यह सीरीज में उन्होंने 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। इस मुकाबले में भी विराट कोहली ऐसे इकलौते बल्लेबाज थे, जिन्होंने अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनकी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मार्कस स्टॉयनिस से झड़प भी हो गयी।
Virat Kohli और मार्कस स्टॉयनिस के बीच हुई झड़प
Virat Kohli having fun with Marcus stoinis 😂♥️pic.twitter.com/LbbsXJipZv
— leishaa ✨ (@katyxkohli17) March 22, 2023
इस मुकाबले में 54 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली ने लाइव मैच में स्टॉयनिस को धक्का मार दिया। यह वाकया दूसरी पारी के 21वें ओवर का है, जब स्टॉयनिस गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान विराट कोहली नॉन-स्ट्राइक एंड पर जा रहे थे, पर बीच में स्टॉयनिस आ गए। हालाँकि दोनों ही खिलाडियों ने इस चीज को हँसी में टाल दिया। हालाँकि इसके बावजूद, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से जीत दर्ज की। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 269 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 248 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2023 का कार्यक्रम हुआ जारी, 31 मार्च को इन 2 टीम के बीच खेला जाएगा पहला मैच, लागू होगा नया फॉर्मेट






