DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में 4 अप्रैल 2023 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच के अंदर दिल्ली की टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच के अंदर बहुत सारे रिकॉर्ड बने हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेविड वॉर्नर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने सिर्फ 4 विकेट गंवाकर यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।

DC vs GT मैच में बने रिकार्ड्स
साल 2017 के बाद में आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 3 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जसप्रीत बुमराह अभी भी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
आईपीएल 2019 से लेकर अब तक मोहम्मद शमी 83 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी इन्होंने 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ आईपीएल के अंदर सबसे ज्यादा तेज गति से विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं और इन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल के अंदर अभी तक 11 मुकाबलों में से 10 में जीत हासिल की है।
आईपीएल के अंदर गुजरात और दिल्ली की टीम में अब तक दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ही बार गुजरात टाइटंस की टीम ने जीत हासिल की है।
यह भी पढ़े – DC vs GT मैच में फ्लॉप हुए शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या, इस खिलाड़ी ने संकटमोचक बनकर दिलाई गुजरात को जीत






