Gautam Gambhir इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं। लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को इस सीजन अपना चौथा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला। अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबला में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 विकेट से जीत दर्ज कर ली। लखनऊ की इस जीत के बाद कोच गौतम गंभीर ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिसे देखकर सभी हैरान हैं।
Gautam Gambhir को मांगनी पड़ी माफ़ी
IPL 2013 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच लाइव मैच में हुई लड़ाई आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक लड़ाइयों में से मानी जाती हैं। इस लड़ाई के बाद से ही विराट कोहली और गौतम गंभीर के रिश्ते कुछ अच्छे नहीं रहे हैं। ऐसे में जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंतिम गेंद पर आरसीबी के खिलाफ मैच जीता तो, जोश जोश में गौतम गंभीर ने आरसीबी फैंस को मुंह पर ऊँगली रखकर चुप रहने का ईशारा किया। भले ही यह सबकुछ भावनाओं में बहकर किया गया हो, लेकिन एक अनुभवी खिलाड़ी होने के दृष्टिकोण से यह बिलकुल भी सहीं नहीं था। ऐसे में मैच के बाद गौतम गंभीर विराट कोहली से मिलने पहुंचे और गले लगकर इन सब बातों को भुला दिया।

रनों से भरपूर रोमांचक मुकाबला
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान फाफ डुप्लेसी की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत आरसीबी ने पहली पारी में 212 रनों का विशाल स्कोर का खड़ा किया था। हालाँकि मार्कस स्टॉइनिस और निकोलस पूरण की विस्फोटक अर्र्ध्शातकीय पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को अंतिम गेंद पर 1 विकेट शेष रहते जीत लिया।






