Hanuma Vihari ने चोट के बाद उल्टे हाथ से की बल्लेबाजी, जड़ दिए ताबड़तोड़ 490 रन
Hanuma Vihari भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। हालाँकि एक चोट के कारण टीम से दूर होने के बाद वह काफी लम्बे समय से टीम का हिस्सा नहीं हैं। विहारी इस समय भारतीय टीम में वापसी की तैयारी कर रहे थे, जिसके चलते वह रणजी ट्रॉफी में आंध्रप्रदेश की टीम [...]
Hanuma Vihari भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। हालाँकि एक चोट के कारण टीम से दूर होने के बाद वह काफी लम्बे समय से टीम का हिस्सा नहीं हैं। विहारी इस समय भारतीय टीम में वापसी की तैयारी कर रहे थे, जिसके चलते वह रणजी ट्रॉफी में आंध्रप्रदेश की टीम की कप्तानी कर रहे थे। हालाँकि रणजी ट्रॉफी के ही एक मैच के दौरान वह फिर से चोटिल हो गए हैं, पर इस दौरान उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया की सभी हैरान हैं।
Hanuma Vihari ने फ्रैक्चर हाथ के साथ की बल्लेबाजी
हाल ही में मध्यप्रदेश के खिलाफ क्वार्टरफाइनल के दौरान हनुमा विहारी अपना हाथ फ्रैक्चर करवा बैठे। हालाँकि जब टीम को उनकी जरुरत पड़ी, तो ये चोट उन्हें बल्लेबाजी करने से रोक नहीं पाई। विहारी ने इस मैच की दूसरी पारी में अपने सिर्फ उल्टे हाथ से बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने आवेश खान की 140 की अधक गति से आती गेंदों का सामना किया और उन्हें बाउंड्री तक भी पहुंचाया।
🫡 Hat's off to @Hanumavihari na for coming to bat after getting fractured on left hand wrist Vcourageous decision 🙇 #hanumavihari #RanjiTrophy pic.twitter.com/z0tkqqL3NI
— Vinay_Reddy.29 (@Rexxy_09) February 1, 2023
हनुमा विहारी ने इस मैच की पहली पारी में 27 और दूसरी पारी में 15 रन बनाए। हालाँकि रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में वह 8 मैचों की 14 पारियों में 490 रन बना चुके हैं।
भारतीय टीम के लिए भी कर चुके हैं ये कारनामा
यह पहला मौका नहीं हैं जब हनुमा विहारी चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी करते नजर आए। 2021 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के प्रसिद्ध तीसरे टेस्ट मैच में हैमस्ट्रिंग चोटिल होने के बाद रविचंद्रन आश्विन के साथ मिलकर बल्लेबाजी की थी, और भारत के लिए उस मैच को बचाया था।
यह भी पढ़ें: