कप्तान बनने के बाद घमंडी हो गए है Hardik Pandya, मैच के बीच में साथी खिलाड़ी को दी टीम से बाहर करने की धमकी, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Hardik Pandya: रांची के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में एक अजीब वाकया देखने को मिला। जिस समय न्यूजीलैंड की पारी का 15वां ओवर चल रहा था उस समय डेरिल मिचेल बल्लेबाजी कर रहे थे। सामने गेंदबाजी कुलदीप यादव कर रहे थे, कुलदीप की बॉल पर डेरिल मिचे

By ·

Hardik Pandya: रांची के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में एक अजीब वाकया देखने को मिला। जिस समय न्यूजीलैंड की पारी का 15वां ओवर चल रहा था उस समय डेरिल मिचेल बल्लेबाजी कर रहे थे। सामने गेंदबाजी कुलदीप यादव कर रहे थे, कुलदीप की बॉल पर डेरिल मिचेल ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की गेंद उनके शरीर से टकराकर सीधे ईशान किशन के हाथों में चली गई।

Hardik Pandya ने दी अगले मैच से बाहर रखने की धमकी

कुलदीप यादव ने विकेट के लिए जोरदार अपील की लेकिन एम्पायर ने कोई हलचल नहीं की। कुलदीप ने कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को डीआरएस लेने के लिए कहा। जवाब में हार्दिक पांड्या ने कहा की, “अगर आउट नहीं निकला तो आगे मौका नहीं दूंगा, सोच समझकर बोलना।” बाद में जब रिव्यु लिया गया तो डेरिल मिचेल नॉटआउट निकले. अब इस घटना का वीडियो कमेंटरी के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भारतीय टीम को इस मैच में 21 रन से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाये. जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई.

इस मैच में कुलदीप यादव ने कुल 1 विकेट अपने नाम किया. चाइनामैन के नाम से मशहूर कुलदीप यादव के टी20 में कुल 150 विकेट पूरे हो गए है. इसके लिए कुलदीप यादव ने कुल 122 मैच खेले है. इस मैच में वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किये. वही बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की पारी भी खेली.

Read Also-

Cric AMP · Quick view
View full