Washington Sundar: 3 मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 21 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह मैच झारखण्ड के रांची स्टेडियम पर खेला गया है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की। टॉस जीतने के बाद इन्होने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मिचेल सैंटनर की कप्तानी में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर खेलकर 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाये।
Washington Sundar का शानदार कैच

पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने इस मैच में धमाकेदार शुरुआत की। लग रहा था की आज स्कोर 200 को पार कर जायेगा। लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर ने फिन अलेन को सूर्या के हाथों कैच आउट करवाया। उसके बाद दूसरा विकेट इन्हें मार्क चैपमैन के रूप में मिला।
मार्क चैपमैन जब खेलने आये थे तो वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें डक आउट करने की कोशिश की। वाशिंगटन सुंदर ने अगली बॉल पर ही उन्हें चकमा देते हुए कोट एंड बोल्ड कर दिया। इन्होने अपनी ही गेंद पर चैपमैन का शानदार कैच लिया। सोशल मीडिया पर इस कैच की क्लिप वायरल हो रही है. इस विडियो पर सूर्यकुमार यादव ने कमेंट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
इस प्रकार थी भारतीय प्लेयिंग 11
हार्दिक पांड्या – कप्तान, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, शिवम मावी, उमरान मलिक।
इस प्रकार थी न्यूजीलैंड प्लेयिंग 11
फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर) मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर – कप्तान, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।
Read Also-




