
INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पहले टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हरा दिया है. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 3 मैचो की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने जीत के लिए जी तोड़ कोशिश की. लेकिन दूसरे किनारे से विकेट गिरते रहने की वजह से टीम को हारना पड़ा.
टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 176 रन का स्कोर बनाया. इनकी तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कन्वे ने 52 रन की पारी खेली. अंतिम ओवर में डेरिल मिशेल ने ताबड़तोड़ 59 रन की पारी खेली. जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ख़राब रही है शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 15 रन पर गिर गए. वाशिंगटन सुंदर ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली. वही सूर्यकुमार यादव ने 47 रन बनाये, भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई.
हार्दिक पांड्या ने INDvsNZ मैच के बाद दिया ऐसा बयान
भारतीय कप्तान ने कहा की, “विकेट पर जिस प्रकार का बदलाव देखने को मिला उससे दोनों ही टीम हैरान हुई है. वही न्यूजीलैंड की टीम ने आज बहुत ही अच्छा खेला जिसकी वजह से मैच उनके पक्ष में गया. पिच पर नई बॉल की जगह पुरानी बॉल काफी टर्न ले रही है जिसकी वजह से हमें परेशानी हुई. जब तक मैं और सूर्या मैदान पर थे तब तक जीत की उम्मीद बनी हुई थी. न्यूजीलैंड ने आज बहुत अच्छी बैटिंग, फील्डिंग और गेंदबाजी की. एक वाशिंगटन सुंदर ही उनके सामने टिक पाए. लेकिन हमने इस मैच से बहुत कुछ सीखा है और हमारा कॉन्फिडेंस कम नहीं हुआ है.”
Read Also





