Hardik Pandya: आईपीएल 2023 का 39वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। मुकाबला का शुरू होने से पहले टॉस होने के वाकये ने क्रिकेट फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान भी आकर्षित कर दिया है। इस मुकाबले के टॉस के बाद गुरु और शिष्य माने जाने वाले हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा के बीच गजब की यारी देखने को मिली। इसमें आशीष नेहरा कप्तान हार्दिक पंड्या पर गजब का प्यार दिखाते हुए दिख रहे हैं। इसका वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में..

Hardik Pandya or Aashish Nehra ने की जमकर मस्ती
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच टॉस होने के बाद का वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फिर वे टीम के हेड कोच आशीष नेहरा के पास पहुंचे और उन्होंने पहले आशीष नेहरा के कंधों को दबाया और उनकी बाहों में बाहें डाल कर मस्ती भरे अंदाज में मैदान में घूमने लग गए। वे दोनों एक-दूसरे से मजेदार बात करते हुए नजर आए। इसी दौरान बैटिंग कोच गैरी कस्टर्न भी उनके साथ दिखे जिन से हार्दिक पांडे ने हाथ मिलाया। गुरु और शिष्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बताना चाहेंगे कि 29 अप्रैल का दिन आशीष नेहरा के लिए बहुत विशेष दिन है क्योंकि इस दिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा अपना 44वां जन्मदिवस सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने खेल के दिनों में आशीष नेहरा ने गेंदबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अब वे कोचिंग की दुनिया में आ गए हैं और गुजरात टाइटंस की कोचिंग कर रहे हैं। पहले सीजन में गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने में आशीष नेहरा का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
यह भी पढ़े – Points Table 2023 में लखनऊ ने किया उलटफेर, धोनी और रॉयल्स टीम लुढकी नीचे, देखे नई टेबल






