Hardik Pandya हुए घमंडी, MS Dhoni से की अपनी तुलना

Hardik Pandya ने हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गयी टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की, और सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला कल शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहाँ भारत ने टी20 में सबसे अधिक 168 रनों [...]

By ·

Hardik Pandya ने हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गयी टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की, और सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला कल शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहाँ भारत ने टी20 में सबसे अधिक 168 रनों से मैच जीता।

Hardik Pandya का जीत में महत्वपूर्ण योगदान

इस जीत में कप्तान हार्दिक पांड्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पहली पारी के दौरान सिर्फ 17 गेंदों में 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने अपना जलवा बिखेरा और 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट झटके। इसमें फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के विकेट शामिल थे।

हार्दिक ने MS धोनी से की अपनी तुलना

इस मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हार्दिक पांड्या ने बताया कि, वह अब टीम में वही भूमिका निभा रहे हैं, जो कुछ सालो पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निभाते थे। “मुझे छक्के मारने में मजा आता हैं, लेकिन मुझे लगातार बेहतर होने की जरुरत हैं। मुझे पार्टनरशिप बनाना पसंद हैं, और में दूसरे बल्लेबाज को हमेशा आश्वाशन देता हूँ कि, में हूँ ना। मैं इन सभी खिलाड़ियों से ज्यादा अनुभवी हूँ, दबाव का सामना कैसे करना हैं ये जानता हूँ, इसलिए कोशिश करता हूँ कि सब शाट रहे।” हार्दिक ने इंटरव्यू में कहा।

यह भी पढ़ें:

“मुझे इस तरह की भूमिका निभाने से कोई एतराज नहीं हैं, जो माही भाई ने निभाई थी। उनके समय में मैदान मैं हर गेंद को हिट करता था, लेकिन उनके बाद अब जिम्मेदारी मुझ पर आ गयी हैं। मुझे इससे कोई एतराज नहीं हैं, अगर थोड़ी धीमी बल्लेबाजी करनी पड़े तो भी ठीक हैं।” हार्दिक ने आगे कहा।

Cric AMP · Quick view
View full