Hardik Pandya: पिछले साल आईपीएल की विनर रही गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपने जोली नेचर के लिए बहुत जाने जाते हैं। हार्दिक पांड्या के अंदर छुपे एक एंटरटेनर को सोशल मीडिया पर देखा जाता है। आपको बताना चाहेंगे कि लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच होने से पहले हार्दिक पंड्या ने अपने दर्शकों को अपना एक ऐसा रूप दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मैच शुरू होने से पहले वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ में शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस की पूरी टीम इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान दिखी। स्टेडियम के अंदर सभी खिलाड़ी अपने अपने रोल के लिए अभ्यास कर रहे हैं थे। इसी बीच हार्दिक पांडे की स्टेडियम में एंट्री होती है और फिर वे बैटिंग और बॉलिंग की प्रैक्टिस करने की बजाय डांस करते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के अंदर हार्दिक पांड्या हाथ से बदला और वाटर बोतल छोड़कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Hardik Pandya का प्रदर्शन निराशाजनक
हार्दिक पांड्या ने पिछले साल अपनी टीम गुजरात टाइटंस को आईपीएल का विनर बनाया था। लेकिन इस बार वे अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करते हुए नजर नहीं आए हैं। अभी तक उनका बल्ला ज्यादा खास नहीं चला है। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 49 रन ही बनाए हैं। गेंदबाजी में देखा जाए तो उन्होंने इसमें भी ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। अब तक हार्दिक पांड्या ने 4 मैचों में सिर्फ एक विकेट ही ले पाए हैं।
लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले डांस करते नजर आए हार्दिक पांड्या #HardikPandya pic.twitter.com/Ek6g7rWTqf
— Shilpi Sharma (@ShilpiS22339806) April 22, 2023
यह भी पढ़े – “इतना अच्छा करने के बाद भी…!” मैच जीतने के बाद अवार्ड नहीं मिला तो भड़क उठे MS Dhoni, वीडियो हो गया वायरल






