Shubman Gill: आईपीएल में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों ने अब तक इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं, और इस मुकाबले में भी वह हर तरीके से जीत हासिल करना चाहते हैं। इस मुकाबले में वैसे तो अब तक मुंबई इंडियंस ने अपना दबदबा बनाया हैं, लेकिन शुभमन गिल ने गुजरात टाइटन्स को इस चीज से निजात दिलाई हैं।
Shubman Gill की तूफानी बल्लेबाज देख भड़के हार्दिक पांड्या
4, 4, 6: Shubman Gill releases pressure in style https://t.co/nAvk5nxA6r
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 25, 2023
इस मुकाबले में शुभमन गिल ने मात्र 34 गेंदों में 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। अपनी इस पारी के दौरान जब शुभमन गिल तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे, तब कप्तान हार्दिक पांड्या उन पर चिल्लाते नजर आये।
दरअसल यह घटना छठे ओवर की हैं, जब कैमरून ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने 4,4,6 जड़ दिए। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या गुस्से से उन्हें कुछ कहते नजर आये। देखकर ऐसा लग रहा था कि हार्दिक, गिल को संभलकर खेलने के लिए कह रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अगली गेंद पर फिर सिंगल लिया।
गुजरात टाइटन्स की तूफानी बल्लेबाजी

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यह खबर लिखे जाने तक गुजरात की टीम 18 ओवर में 172 रन बना चुकी हैं। इस दौरान शुभमन गिल ने अर्द्धशतकीय पारी खेली हैं। वहीँ डेविड मिलर 34 और अभिनव मनोहर 42 रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पियूष चावला ने 2 विकेट झटके हैं।






