Arshdeep Singh को फाइनल ओवर में पड़े 6,6,6,4, कप्तान Hardik Pandya हुए गुस्सा
Arshdeep Singh भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। अर्शदीप ने लगभग 13 की इकॉनमी से 4 ओवर तक गेंदबाजी की, जिसके बाद कप्तान Hardik Pandya भी उनके प्रदर्शन से नाखुश नजर आए। Arshdeep Singh रहे भारत के सबसे महंगे गेंदबाज अर
Arshdeep Singh भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। अर्शदीप ने लगभग 13 की इकॉनमी से 4 ओवर तक गेंदबाजी की, जिसके बाद कप्तान Hardik Pandya भी उनके प्रदर्शन से नाखुश नजर आए।
Arshdeep Singh रहे भारत के सबसे महंगे गेंदबाज
अर्शदीप सिंह को अपनी गेंदबाजी के पहले दो ओवर में कोई विकेट नहीं मिला था। हालाँकि तीसरे ओवर में उन्होंने कॉनवे को आउट किया जो भारत के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट था। अर्शदीप को वापसी करता देख कप्तान हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवर भी उन्ही से करवाने का फैसला किया।
हालाँकि उनका यह फैसला पूरी तरफ गलत साबित हुआ क्योंकि अर्शदीप ने इस ओवर में 27 रन दिए। इस दौरान उन्होंने ओवर की पहली 4 गेंदों पर ही 6,6,6,4 करके 22 रन दे दिए। अर्शदीप सिंह की ऐसी गेंदबाजी देख कप्तान हार्दिक पंड्या ने उनको एकदम गुस्से वाला लुक दिया।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 176 रन
Seeking solutions to Arshdeep's no-balls, Hardik?#INDvNZ | #NZvIND pic.twitter.com/1vJi64ujCp
— 🏏Flashscore Cricket Commentators (@FlashCric) January 27, 2023
अर्शदीप सिंह की इस कमजोर गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 176/6 का विशाल स्कोर बना दिया। न्यूजीलैंड को फिन एलन और कॉनवे ने शानदार शुरुआत दी। फिन एलन ने 35 रन बनाए जबकि कॉनवे ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया। अंत में डेरिल मिचल ने सिर्फ 30 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेली और न्यूजीलैंड का स्कोर 176 रनों तक पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें:
- “बाप हमेशा बाप ही रहेगा, बेटा कभी बाप नहीं बन सकता” ICC ने Babar Azam को दिया क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड, भड़क गए इंडियन फैंस
- भारत की महिला क्रिकेट टीम ने किया कमाल, World Cup फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास
इस दौरान भारतीय टीम की और से वाशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। वहीँ अर्शदीप 4 ओवर में 51 रनों के साथ सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए।