“मैच को अंतिम ओवर तक नहीं…!” अंतिम ओवर में मिली जीत से गुस्से में आये Hardik Pandya, बल्लेबाजों को दी ऐसी नसीयत
Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 19वा मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया। इस मुकाबले के अंदर अंतिम ओवर तक रोमांचक टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उत
Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 19वा मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया। इस मुकाबले के अंदर अंतिम ओवर तक रोमांचक टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम एक बॉल शेष रहते 6 विकेट से जीत गई। गुजरात की इस जीत में शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हार्दिक पांड्या जीत के बाद खुश नजर नहीं आए और पोस्ट मैच सेरेमनी में उन्होंने अपना स्टेटमेंट दिया।
Hardik Pandya ने जीतकर भी दिखाया गुस्सा
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस पिछली बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वहीं इस बार भी इस टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में इस टीम ने 3 में जीत हासिल की है। 13 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में उन्होंने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। मैच का परिणाम एक गेंद शेष रहते निकला।
इसको लेकर हार्दिक पांड्या ने कहा कि, “हमें इस मैच से बहुत कुछ सीखना होगा। इस मैच को इतना नजदीक नहीं जाना चाहिए था। हम बीच के ओवर में और रिस्क ले सकते थे। विकेट बहुत अच्छा था, नई गेंद पर बल्लेबाजी करना बहुत आसान था क्योंकि गेंद बल्ले पर बहुत ही आसानी से आ रही थी। अगर हम यह मैच हार जाते तो हमारे लिए आगे का रास्ता बहुत कठिन हो जाता। इस मैच को अंतिम ओवर तक नहीं जाना चाहिए था।
यह भी पढ़े – गुजरात की जीत के बाद Points Table 2023 में मची हलचल, इस टीम को मिला पहला स्थान, जाने गुजरात और पंजाब का हाल