Points Table 2023: आईपीएल 2023 में अब तक 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस की टीम ने पंजाब को 6 विकेट से हराकर 2 पॉइंट हासिल कर लिए। इसके साथ ही आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल के अंदर बड़ी हलचल मच गई। आइए जानते हैं कि इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस और बाकी टीमों की पॉइंट्स टेबल में क्या स्थिति है।

गुजरात टाइटंस ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2023 में यह चौथा मुकाबला है। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में इन्होंने तीन में जीत हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी की मदद से 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। आईपीएल के अंदर यह पंजाब की लगातार दूसरी हार है।

Points Table 2023 में हुए बड़े बदलाव
गुजरात की इस प्रकार की जीत से पॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव देखने को मिले। गुजरात की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। नेट रन रेट कम होने की वजह से राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स इन से आगे चल रहे हैं। पॉइंट्स टेबल के अंदर पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है तो दूसरे स्थान पर लखनऊ सुपरजाइंट्स है। पॉइंट्स टेबल के अंदर दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे नीचे चल रही है। जिनको अब तक खेले गए चार मुकाबलों में हार हासिल हुई है।






