Gujrat Titans: आईपीएल के अंदर आज शाम 7:30 बजे से गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर दोनों ही टीमें पूरी तैयारी में है। मैच शुरू होने से पहले ही गुजरात के कप्तान हार्दिक पांडे के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के बड़े खिलाड़ी की एंट्री टीम के अंदर हो गई है।

David Miller जुड़े Gujrat Titans टीम के साथ
आईपीएल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस ने 2023 की शुरुआत भी बेहतरीन की और पहले ही मैच में चार बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। गुजरात टाइटंस की टीम को पिछले काफी समय से बुरी खबरें सुनने को मिल रही है लेकिन अब एक राहत भरी खबर उनके लिए आई है। टीम के अंदर एक ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज के एंट्री हो गई है जिन्होंने अब तक इस आईपीएल के अंदर शानदार बल्लेबाजी की है।
डेविड मिलर इन दिनों साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हो रही सीरीज में मैच खेल रहे थे। इस वजह से आईपीएल के अंदर शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन अब वहां से सीरीज पूरी होने के बाद में गुजरात टाइटंस के दूसरे मुकाबले के अंदर टीम से जुड़ गए हैं। ऐसे में हमें आज शाम को होने वाले मुकाबले में डेविड मिलर भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

डेविड मिलर ने अब तक आईपीएल के अंदर 105 मैच खेले हैं जिसकी 102 पारियों में 2455 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 113 छक्के और 169 चौके लगाए हैं। पिछले आईपीएल सीजन में डेविड मिलर ने 481 रन बनाए थे। इस बार भी उनसे विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।
यह भी पढ़े – 2 करोड़ के लिए मौत से खेल गए Kane Williamson, अब सड़कों पर बैसाखी के साथ चलने का वीडियो वायरल






