Hardik Pandya की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को इस सीजन अपना चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेला। इससे पहले खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम अंतिम ओवर में 29 रन भी डिफेंड नहीं कर पाई थी। ऐसे में इस मुकाबले में जीत टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। गुजरात ने यह जीत हासिल भी कर ली, लेकिन हार्दिक पांड्या की एक हरकत ने उन्हें इस पूरे मैच का विलन बना दिया।
शिखर धवन के आउट होने पर Hardik Pandya ने उड़ाया मजाक
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 14, 2023
13 अप्रैल को मोहाली के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के फैंस की उम्मीद एक बार फिर शिखर धवन पर थमी हुई थी। शिखर धवन इस सीजन ऑरेंज कैप धारक हैं। ऐसे में इस मुकाबले में भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालाँकि फैंस की उम्मीद धरी ही रह गई, जब जोशुआ लिटिल ने उन्हें सिर्फ 8 रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। इसी बीच जीत के जश्न के चक्कर में कप्तान हार्दिक पांड्या यह भूल गए कि, शिखर भी उन्ही के साथ भारतीय टीम का हिस्सा हैं, और उनके आउट होने पर पांड्या उन्हें चिढाते नजर आये।
गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवर में जीता मैच

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने पहली पारी में 153 रनों का स्कोर बनाया था। इस दौरान मैथ्यू शोर्ट 36 रनों के साथ टीम के सर्वाधिक स्कोरर रहे। वहीँ अंतिम समय में शाहरुख़ खान ने 9 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। इस दौरान गुजरात की तरफ से डेब्यू करने वाले मोहित शर्मा ने 2 विकेट झटके।
इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच 48 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। वहीँ शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। हालाँकि अब भी टीम को अंतिम ओवर में 7 रनों की जरुरत थी, और ओवर की दूसरी ही गेंद पर शुभमन गिल आउट हो गए। हालाँकि ओवर की पांचवी गेंद पर तेवतिया ने चौका मारकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।






