Vijay Shankar: आईपीएल में आज का मुकाबला हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स और नितीश राणा की कप्तानी वाली कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने सीजन की छठी जीत दर्ज कर ली। इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण योगदान विजय शंकर का रहा, जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। यहाँ तक की मैच के बाद भी उन्होंने विजय शंकर की खूब तारीफ की खुश नजर आये।
GT की शानदार जीत
इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात ने गेंदबाजी चुनी थी। इस दौरान कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। इस दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, लेकिन कोई भी अन्य बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को शानदार शुरुआत मिली। शुभमन गिल ने मात्र 35 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। वहीँ डेविड मिलर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। हालाँकि सबसे महत्वपूर्ण पारी विजय शंकर ने खेली। शंकर ने मात्र 24 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, और टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई।
Vijay Shankar की कप्तान ने की तारीफ़
इस मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने विजय शंकर की जमकर तारीफ़ की। हार्दिक का कहना हैं कि अभी बहुत कुछ विजय शंकर से देखने को मिलेगा। “यह सब बस लगातार अच्छा क्रिकेट खेलने के बारे में हैं। फिर चाहे जीते या हारे। वह पहले से फिट हैं, आत्मविश्वास से भरा हुआ हैं, और लगातार हार्ड वर्क कर रहा हैं। आगे आपको विजय शंकर से बहुत कुछ देखने को मिलेगा। मैं हमेशा मानता हु कि अच्छे लोग अच्छी जगह पहुँचते हैं, और मैं उसके लिए बहुत खुश हूँ,” हार्दिक पांड्या ने कहा।





