Arjun Tendulkar: 25 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत दर्ज की। गुजरात के श्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर चोटिल हो गए। हार्दिक पांड्या के एक शॉट की वजह से अर्जुन तेंदुलकर घायल हो गए। इसके बाद दर्द से तड़पते हुए मैदान पर गिर गए। वही हार्दिक पांड्या मुस्कुराते हुए नजर आए। इसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

हार्दिक पांड्या का खतरनाक शॉट नहीं खेल पाए Arjun Tendulkar
गुजरात टाइटंस की पारी के चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ लेकर आए थे। हार्दिक पांड्या के पैरों पर फेंकी गई इस बॉल पर पांड्या ने शार्ट फाइन लेग में शानदार शॉट खेला। लेकिन शॉट दूसरी दिशा में चला गया और बॉल अर्जुन तेंदुलकर के पैर के ऊपर लग गई जिसके बाद वह दर्द से तड़पते हुए मैदान पर गिर गए।

अर्जुन तेंदुलकर को चोट लगने पर हंसते हुए नजर आए हार्दिक पांड्या
अर्जुन तेंदुलकर को जब बॉल लगी तो वह मैदान से बाहर चले गए और चीजों से अपना उपचार करवाने लगे। क्रीज पर हार्दिक पांड्या ने अर्जुन तेंदुलकर से उनके हालचाल पूछे और मुस्कुराते हुए बात की। अब इनका रिएक्शन वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और थोड़ी देर बाद ही अर्जुन तेंदुलकर मैदान पर वापस आ गए।
इस मैच के अंदर हार्दिक पांड्या कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाए और 14 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़े – रिद्धिमान शाहा का विकेट लेकर चीखे चिल्लाये Arjun Tendulkar, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो





