जीत के बाद घमंड में आई Harmanpreet Kaur, प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद दिया ऐसा बयान

Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के बीच में मुकाबला खेला गया इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 30 गेंदों पर 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने ना

By ·

Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के बीच में मुकाबला खेला गया इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 30 गेंदों पर 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स को 208 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम 143 रनों से मैच हार गई।

Harmanpreet Kaur ने दिया अपना बयान

हरमनप्रीत कौर ने प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड हासिल करने के बाद में बयान देते हुए कहा की, “मुझे लगता है कि ये हमारी एक अच्छी शुरुआत थी और हमारा सपना साकार हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला था, और हमने जो भी किया रिजल्ट हमारे पक्ष में गया। मैंने खिलाड़ियों को मैच शुरू होने से पहले कहा था कि नेचुरल खेलना। महिला क्रिकेट के लिए ये एक बहुत बड़ा दिन है। मैंने गेंद पर ध्यान दिया और अच्छे से बल्लेबाजी की।”

अपने गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा की, “जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हमें पता था कि ये विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल रहने वाला है। जब दूसरी टीम सही जगह गेंदबाजी कर रही थी, तो पता चल गया था की हमारे गेंदबाजों को भी सही जगह गेंदबाजी करनी होगी। और मुझे खुशी है कि हर गेंदबाज ने अच्छी गेंदबाजी की जिससे हमें जीत हासिल हुई।”

यह भी पढ़ें: “पिच तो ऐसी ही बनेगी…!” इंदौर की पिच पर Rohit Sharma का विवादित बयान

Cric AMP · Quick view
View full