Rohit Sharma को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद फैंस द्वारा निशाना बनाया जा रहा हैं। इस मैच में भारतीय टीम को 9 विकेट से हार का सामना करा पड़ा। हालाँकि भले ही इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे हैं, लेकिन फैंस इस सीरीज को लेकर बिलकुल भी खुश नहीं हैं।
इंदौर में टेस्ट मैच के लिए ऐसी पिच बनाई गयी थी, कि बल्लेबाज खेल ही नहीं पा रहे थे। यह इस सीरीज का तीसरा मुकाबला था, जो तीसरे ही दिन समाप्त हो गया था। आईसीसी ने भी पहले दो मैचों की पिच को एवरेज करार देने के बाद, इंदौर की पिच को “Poor” करार दिया हैं। हालाँकि मैच में मिली बड़ी हार के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा का बयान थोड़ा हैरान करने वाला हैं।
Rohit Sharma पिच को लेकर दिया विवादित बयान

रोहित शर्मा का कहना हैं कि पिच एकदम सही थी, लेकिन कंगारू टीम का प्रदर्शन इस बार बेहतरीन था। उनका मानना हैं, कि भारतीय टीम रिजल्ट के लिए खेलती हैं, जिसके लिए ये पिच एकदम सही हैं।
“हमने पहले दो मैचों में क्या सही किया। हमें यह समझने की जरुरत हैं कि पिच कैसी भी हो, हमें अपना काम करना हैं। जब चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेलते हैं, तो बहादुरी की जरुरत पड़ती हैं। कोई यह नहीं कह रहा हैं, कि नाथन लायन अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने हमें अच्छी चुनौती दी,” रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा।
“भारत के बाहर भी टेस्ट मैच 5 दिन नहीं चलते। दक्षिण अफ्रीका का खेल 3 दिन में खत्म हो गया। पाकिस्तान में मैच 5 दिन चले, वह लोगों को कितने बोरिंग लगे। इसलिए हम इसे दिलचस्प बना रहे हैं,” रोहित ने कहा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: पिच से छेड़छाड़ करते कैमरे में कैद हुए स्मिथ-वार्नर! भारत पर ही लगाया बेईमानी का आरोप




