CSK: पूरा भारत इस समय होली के खूबसूरत रंगों में रंगा हुआ है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी कैसे इससे पीछे रह सकते हैं। होली का रंग विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर भी चढ़ा हुआ नजर आया। चेन्नई सुपर किंग्स के टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम एक दूसरे के साथ जमकर होली खेलती हुए नजर आ रही है। महेंद्र सिंह धोनी पर भी रंग लगा हुआ नजर आया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

CSK ने मचाया होली का धमाल
चेन्नई सुपर किंग्स का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी शुरुआत गब्बर सिंह के मशहूर डायलॉग से होती है। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे इस वीडियो की शुरुआत में पूछते हुए नजर आते हैं कि, “होली कब है?” थोड़ी ही देर बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे पर रंग लगाने के लिए टूट पड़ते हैं। उसके बाद एक धमाकेदार होली का नजारा हमें देखने को मिलता है।
Ab hua na Holi Start 🎨🥳
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 7, 2023
Super Holi everyone.!💛#HappyHoli #WhistlePodu 🦁 pic.twitter.com/EnmpwWKbHn
चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लेगी स्पिनर गेंदबाज प्रशांत सोलंकी को जमीन पर घसीट घसीट कर रंग लगाया गया है। सभी खिलाड़ी उन्हें पकड़कर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं और गुलाल डालते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के अंदर एक झलक महेंद्र सिंह धोनी की भी नजर आई है जिसमें उनके चेहरे पर रंग लगा हुआ नजर आया है। इसके साथ ही धोनी कुछ खाते हुए भी नजर आए। धोनी किसी और खिलाड़ी को रंग लगाते हुए नजर नहीं आए ना ही किसी अन्य खिलाड़ी में इतनी हिम्मत है कि वह धोनी के ऊपर रंग लगाने के लिए टूट पड़े।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का आई पी एल 2023 में पहला मैच पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस के साथ होने वाला है।
यह भी पढ़े – RCB के खिलाड़ियों ने इस तरह मनाई होली, विदेशी खिलाड़ियों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी






