हैदराबाद की जीत से बदल गया Points Table का समीकरण, KKR को लगा जोर का झटका

Points Table: आईपीएल सीजन 16 के अंदर हमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में शुक्रवार को धुआंधार मैच खेला गया जिसके अंदर केकेआर को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत की वजह से पॉइंट टेबल में काफ

By ·

Points Table: आईपीएल सीजन 16 के अंदर हमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में शुक्रवार को धुआंधार मैच खेला गया जिसके अंदर केकेआर को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत की वजह से पॉइंट टेबल में काफी बदलाव हो गए हैं। जिसकी वजह से कई टीमों की पोजीशन हिल गई है।

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से बदला Points Table का समीकरण

हैदराबाद की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हारे हैं। उसके बाद कप्तानी करने आए एडन मार्क्रम की कप्तानी में लगातार दो मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। केकेआर की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल के अंदर चौथे स्थान पर आ गई है। इस टीम ने दो मुकाबले जीते हैं और दो मुकाबले हारे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम बनी हुई है। वही दूसरे स्थान पर लखनऊ सुपरजाइंट्स और तीसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में नीचे की 2 टीमें है।

केकेआर 23 रन से हारी

14 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में केकेआर की टीम को हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य दिया। हैदराबाद की तरफ से हैरी ब्रूक ने शानदार शतक लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। लेकिन नीतीश राणा और रिंकू सिंह की पारियों की बदौलत टीम जीत के बेहद नजदीक जाकर हारी।

यह भी पढ़े – 6 बॉल 6 बाउंड्री…! Nitish Rana राणा ने एक ओवर में ठोके 28 रन, मैदान पर ही रोने लगा गेंदबाज! देखे तूफानी बल्लेबाजी का…

Cric AMP · Quick view
View full