Nitish Rana: कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में तूफानी मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है। ब्रूक ने 55 गेंद पर 100 रन बनाकर शतक लगाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। लेकिन कप्तान नितीश राणा ने उमरान मलिक को टारगेट करते हुए उनके एक ही ओवर में 28 रन ठोक दिए जिसको देखकर अंपायर भी हंसने लगे। अब इनकी इस तूफानी बल्लेबाजी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

उमरान मलिक के एक ओवर में 28 रन
केकेआर जब बल्लेबाजी कर रही थी तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्कराम ने पावरप्ले का आखरी ओवर तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक को थमा दिया। लेकिन सामने बल्लेबाजी कर रहे नीतीश राणा इन पर भारी पड़े और एक ही ओवर में 28 रन कूट डालें। उमरान मलिक की इस प्रकार से पिटाई होती देखकर फील्ड में खड़े अंपायर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Nitish Rana की तूफानी बल्लेबाजी
उमरान मलिक ने ओवर फेंका, उस की पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर छक्का उसके बाद तीसरी चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार चौके और अंतिम गेंद पर फिर से छक्का लगा। नितीश राणा के इस तूफानी बल्लेबाजी का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है। नितीश राणा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 41 गेंदों पर 75 रन बना दिए।
नीचे देखिए इनकी धमाकेदार बल्लेबाजी का वीडियो
4,6,4,4,4,6 Nitish Rana smashes Umran Malik for 28 run over #NitishRana #UmranMalik #KolkataKnightRiders #KorboLorboJeetbo #AmiKKR #SunrisersHyderabad #OrangeArmy #EdenGardens #HarryBrook #POTM pic.twitter.com/UqbP4LSQ0I
— Piyush Honey Gupta (@piyushhoney97) April 14, 2023






