Rinku Singh: IPL 2023 के अंदर 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मैच खेला गया। टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 205 रन ही बना सकी और 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की तरफ से कप्तान नितीश राणा ने 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और अंत में रिंकू सिंह ने एक बार फिर से तूफानी अर्धशतक लगाया। लेकिन इस बार टीम को जीत नहीं दिला पाए लेकिन अपनी इस पारी की बदौलत उन्होंने सबका दिल जीत लिया है।

काम नहीं आई Rinku Singh की मेहनत
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेला गया। KKR की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज गुरबाज 0 रन पर ही पवेलियन लौट गए। जगदीशन 36 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद में मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन फ्लॉप साबित हुए। उसके बाद मैदान पर आए नीतीश राणा ने 75 रनों की आतिशी पारी खेली।

मैच फिनिशर की भूमिका में उतरे रिंकू सिंह ने 31 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 4 छक्के लगाए। लेकिन अंतिम ओवर में स्ट्राइक शार्दुल ठाकुर के पास होने की वजह से वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। सोशल मीडिया पर आप रिंकू सिंह की इस ताबड़तोड़ पारी की तारीफ हो रही है।
जहां देखे सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
भाई रिंकू ने आज भी बल्लेबाजी तो अच्छी करी लेकिन जीता नही पाए
— half cricketer (@halfcricketer5) April 14, 2023
Rinku Singh #IPLinHindi #KKRvRCB #SRHvsKKR
Well Played Lord Rinku Singh pic.twitter.com/KRz71zYAQj
— Sudhanshu Ranjan Singh (@memegineers_) April 14, 2023
''अलीगढ़ का शेर आज भी योद्धा की तरह लड़ा''#KKRvsSRH Well Played #RinkuSingh
— Rubin Ahmad (@rubinahmad92) April 14, 2023
Rinku Singh be like 55 lakh me Sara ipl jitwa du 😂😂😂😂
— kalyan Dewasi (@kalyanDewasi15) April 14, 2023
Yrrr run hi itne jayeda the anyways
— Ghaus Star ❁ (@ghaus_star) April 14, 2023
Nitish rana Rinku singh ne achhi paari kheli koi nhi next time 🥲 #KKRvsSRH
Nitish Rana 🤝 Rinku Singh 👏 #IPL2023
— Viraj Deshmukh 🇮🇳 (@VirajDeshmukh77) April 14, 2023
यह भी पढ़े – WATCH: गर्लफ्रेंड के सामने शतक लगाकर भावुक हुए Harry Brook, वायरल हुआ वीडियो






