IND vs AUS: पिच से छेड़छाड़ करते कैमरे में कैद हुए स्मिथ-वार्नर! भारत पर ही लगाया बेईमानी का आरोप

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला शुरू होने में अब एक दिन से भी कम समय बचा हैं। यह मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने चिर-परिचित अंदाज में नागपुर की पिच पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। यहाँ तक की अभ्यास मैच [...]

By ·

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला शुरू होने में अब एक दिन से भी कम समय बचा हैं। यह मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने चिर-परिचित अंदाज में नागपुर की पिच पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। यहाँ तक की अभ्यास मैच के दौरान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को पिच से छेड़छाड़ करते भी देखा गया।

IND vs AUS: स्मिथ-वार्नर ने की पिच से छेड़छाड़

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मंगलवार को इसी मैदान पर जमकर अभ्यास किया था। इस दौरान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को मैच के मुख्य पिच को जांचते देखा गया और इसकी तस्वीरें कैमरा में कैद हो गयी। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था, कि वह अपने अनुसार पिच चाहते हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी पिच का जायजा लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने BCCI पर लगाए स्पिन फ्रेंडली पिच बनाने के आरोप

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों और कई अन्य अधिकारियों के द्वारा इस पिच को लेकर BCCI पर आरोप लगने लगे। उनका कहना था कि, यह पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए बनाई गई हैं, जहाँ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को बहुत मुश्किल होगी। ऑस्ट्रेलिया के बड़े मीडिया हाउस से लेकर ब्राडकास्टिंग चैनल तक, सभी सोशल मीडिया पर इस तरह के इल्जाम लगा रहे हैं। हालाँकि BCCI की और से अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full