भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। हालाँकि इस बार भारतीय टीम को घरेलु मैदान का फायदा मिलेगा, लेकिन नागपुर की पिच को देखकर कोच राहुल द्रविड़ बिलकुल खुश नहीं हैं।
राहुल द्रविड़ को क्यूरेटर पर आया गुस्सा
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में लखनऊ की पिच मैच मुताबिक नहीं बनी थी। इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इसकी शिकायत BCCI से कर दी थी।

ऐसा ही मामला फिर से देखने को मिला हैं। दैनिक जागरण में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक़, राहुल द्रविड़ नागपुर टेस्ट के लिए विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से स्पिन फ्रेंडली पिच की मांग की थी। पिच उनकी मांग के अनुसार नहीं निकली, जिसके बाद पिच क्यूरेटर अभिजित पिपरोडे से उनकी बहस हो गयी। द्रविड़ ने अब एक नयी पिच की मांग की हैं।
दरअसल इस समय भारतीय टीम में कुल 4 महत्वपूर्ण स्पिन गेंदबाज शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़ भारतीय चारों के साथ इस मैच में खेलना चाहता हैं, और इसीलिए वे इस पिच को स्पिन गेंदबाजों के हिस्साब से बनवाना चाहते थे।
भारतीय टीम में इस समय रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम इस समय भारतीय स्पिन गेंदबाजों को लेकर काफी चिंतित हैं, ऐसे में भारतीय टीम का सभी स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना मुमकिन भी हैं।
यह भी पढ़ें:






