IND vs AUS: अश्विन जड़ेजा की जोड़ी के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेक दिए घुटने, सोशल मीडिया पर उड़ रहा टीम ऑस्ट्रेलिया का मजाक
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में पहले ही आगे चल रही है। अब दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई [...]
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में पहले ही आगे चल रही है। अब दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई जिसके जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 262 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी और 62 रन पर सिर्फ एक विकेट गया था।
IND vs AUS टेस्ट में जड़ेजा अश्विन के आगे बेबस हुई ऑस्ट्रेलिया
दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के आगे एकदम बेबस नजर आई। टीम के 9 बल्लेबाज ऐसे थे जो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 113 रन पर ऑल आउट हो गई। रविंद्र जडेजा ने 7 विकेट हासिल किए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट हासिल किए। अब सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया की टीम का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है और इन दोनों ही गेंदबाजों की तारीफ की जा रही है।
52 रन जोड़कर गिरे 9 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम तीसरे दिन लंच टाइम होने से पहले ही सिर्फ 52 रन बनाकर 9 विकेट गंवा चुकी थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम की इतनी बुरी दशा रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी ने की है। दोनों के आगे ऑस्ट्रेलिया के कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज ऐसे थे जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस प्रकार का अच्छा प्रदर्शन देखकर भारतीय फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इसको लेकर इंटरनेट पर कई प्रकार के रिएक्शन हमें देखने को मिल रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं कुछ वायरल रिएक्शन पर…
#CricketAustralia team looks like cluless about pitch and spinning of ball ..what is happening.. totally blind. #khaufnak and startled face of poor Australian player .Om shanti. #INDvAUS #2ndTest #AUSvIND #Ashwin #RavindraJadeja
— R.R.K (@rajeevranjanRRK) February 19, 2023
Good Morning @cricketcomau 🥲
— Advait Anjankar (@its_advait) February 19, 2023
India’s Spin duo is on fire 🔥#IndvAus #Ashwin #Jadeja #CricketTwitter
Ashwin and Jadeja are bowling magnificently well today. 6 wickets quickly fell. I hope they’ll pick up 3 more quickly as well. #INDvAUS #BorderGavaskarTrophy #CricketTwitter
— Tanisha (@Connect2Tanisha) February 19, 2023
Ache se uthne toh dete😂😂#INDvAUS
— kirat Vohli (@theeRahulPatil) February 19, 2023
When @ashwinravi99 and @imjadeja are bowling, you show some respect guys!#INDvAUS
— Saurabh Bapat 🇮🇳 (@iamSaurB) February 19, 2023
यह भी पढ़े: