Virat Kohli: भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली अपनी फिटनेस की वजह से बहुत ज्यादा खाने पीने का ध्यान रखते हैं। लेकिन जब भी इन्हें कोई टेस्टी खाना दिखाई देता है तो यह फिटनेस को भूल कर उसे खाने पर टूट पड़ते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा हमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के अंदर देखने को मिला।
छोले भटूरे देखकर Virat Kohli का रिएक्शन हुआ वायरल
वायरल हो रहा वीडियो लंच के दौरान का है जब फ्री टाइम में राहुल द्रविड़ और विराट कोहली बातें कर रहे थे। इतने में ही एक स्टाफ छोले भटूरे की प्लेट लेकर आ गया जिसे देखकर विराट कोहली खुश हो गए और ताली बजाते हुए उन्होंने कहा कि आप रखो मैं आ रहा हूं। साथ में उन्होंने राहुल द्रविड़ को भी छोले भटूरे के लिए इनवाइट किया। इंटरनेट के ऊपर यह छोटा सा क्लिप अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Virat😂pic.twitter.com/6cvdSHNto8
— Kanav Bali🏏 (@Concussion__Sub) February 18, 2023
अंपायर के निर्णय से Virat Kohli हुए नाखुश
दिल्ली टेस्ट मैच के अंदर दूसरे दिन विराट कोहली काफी ज्यादा चर्चा में रहे। 44 रन पर खेल रहे विराट कोहली जब एलबीडब्ल्यू आउट हुए तो उन्होंने डीआरएस लिया था लेकिन थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दे दिया। जिसकी वजह से विराट कोहली बेहद नाराज नजर आए। राहुल द्रविड़ के साथ बैठकर भी उन्होंने इस मुद्दे पर काफी बातें की। बाद में जब टीम इंडिया फील्डिंग करने के लिए मैदान पर आई तो उन्होंने अंपायर नितिन मैनन को फिर से समझाया कि उनका फैसला गलत था और वह आउट नहीं थे। इस बातचीत का वीडियो भी अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
guddhi pakad kar samjha diya isne to pic.twitter.com/5NYag0iPrJ
— javed ansari (@javedan00643948) February 18, 2023
मैच चल रहा रोमांचक मोड़ पर
इस टेस्ट मैच के अंदर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई थी। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम 262 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाए। उन्होंने 74 रन की पारी खेली। विराट कोहली इस मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने 44 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 61 रन पर 1 विकेट जा चुका है, इसके आगे अब तीसरे दिन का खेल शुरू होगा।

यह भी पढ़े:






