IND vs AUS: विराट कोहली से सलाह लेकर बुरा फंसा यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, 49 के स्कोर पर हुआ आउट, वीडियो हुआ वायरल

IND vs AUS: नागपुर के विदर्भ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम की बहुत खराब शुरुआत हुई है। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैटकमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया जो गलत साबित हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के विकेट धीरे-

By ·

IND vs AUS: नागपुर के विदर्भ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम की बहुत खराब शुरुआत हुई है। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैटकमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया जो गलत साबित हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के विकेट धीरे-धीरे गिरते ही चले जा रहे हैं शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। लाबुशेन ने भी अपना विकेट गवा दिया है। इस बीच मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लाबुशेन अपना विकेट गंवाने से एक बोल पहले कोहली से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कोहली की सलाह लाबुशेन पर पड़ी भारी

लंच के बाद दूसरे सेशन में पहले आवर लेकर आए रविंद्र जडेजा ने लाबुशेन को आउट कर दिया है। लाबुशेन को केएस भरत ने स्टंप आउट किया है। लाबुशेन अपने अर्धशतक से केवल एक ही रन दूर थे। इससे पहले ही वे आउट हो गये। इस बीच यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लाबुशेन आउट होने से एक बॉल पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कोहली से बात करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो को देखने से पता लग रहा है कि लाबुशेन आउट होने का तरीका जैसे कोली को बता रहे हैं। कोहली से बात करने के बाद लाबुशेन रविंद्र जडेजा की बॉल पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। इस विकेट को जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम बहुत निराश होती हुई दिख रही है।

लाबुशेन कर रहे थे शानदार बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा एक एक 1 रन पर आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 82 रनों की शानदार साझेदारी की लेकिन लाबुशेन कोहली से बात करने के बाद अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इससे पहले लाबुशेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 123 गेंद पर 49 रनों की पारी खेली है और इस पारी में उन्होंने 8 बेहतरीन चौके भी जड़े हैं।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full