
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में नागपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट झटक लिए। लंच ब्रेक होने तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ और मारनस लबसचगने मैदान पर खेल रहे है। इस मैच में स्टीव स्मिथ और मोहम्मद सिराज के बीच में तकरार देखने को मिली जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
IND vs AUS में स्मिथ और मोहम्मद सिराज का वीडियो हुआ वायरल
ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती 2 विकेट 2 रन पर ही गिर गए। मोहम्मद सिराज शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। 8वे ओवर में मोहम्मद शमी ने स्मिथ को गेंदबाजी की, इस गुड लेंथ बॉल को स्मिथ ने डिफेंड करने की नाकाम कोशिश की और बॉल इनके पैड से जा टकराई। मोहम्मद शमी ने एलबीडबल्यू की जबरदस्त अपील की लेकिन अंपायर ने ऊँगली नहीं उठाई। अंपायर के निर्णय से सिराज खुश नहीं हुए लेकिन स्टीव स्मिथ सिराज की देखकर स्माइल करने लगे। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Mohammed Siraj and Steve Smith pic.twitter.com/piV46fP8Oi
— Manvi Nautiyal (@ManviNautiyal) February 9, 2023
भारत की तरफ से आज रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को मौका नहीं दिया। वही सूर्यकुमार यादव इस मैच में खेलते हुए नजर आयेंगे। भारत की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भारत डेब्यू करते हुए नजर आयेंगे।
यह भी पढ़े:





