
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच आज 9 फरवरी से नागपुर के मैदान पर शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के बीच में टॉस हो चुका है और टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। दोनों ही टीमों ने अपनी अपनी प्लेइंग इलेवन की जानकारी दे दी है। भारतीय टीम के बारे में लग रहा था कि शुभमन गिल इस टेस्ट मैच में खेलने वाले हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आने दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल गया है।
IND vs AUS पहले टेस्ट से बाहर हुए शुभमन गिल
खबरों के अनुसार ऐसा लग रहा था कि पहले टेस्ट में शुभमन गिल खेलने वाले हैं क्योंकि हाल ही में उन्होंने टी20 और एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने सबको आश्चर्यचकित करते हुए शुभमन को बाहर रखा और उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव अब टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएस भरत भारतीय टीम में शामिल हुए हैं और अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। रोहित शर्मा ने बताया कि पहले टेस्ट मैच के अंदर पिच को ध्यान में रखते हुए तीन स्पिनर गेंदबाजों को टीम में शामिल किया गया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।
यह भी पढ़े:





