IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में सूर्या समेत इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी करेंगे कप्तान रोहित शर्मा! BCCI ने घोषित की टीम
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। इससे पहले नागपुर टेस्ट में भारतीय टीम ने पारी और 132 रनों से हराकर इस सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। हालाँकि बावजूद इसके, टीम में कई खिलाड़िय
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। इससे पहले नागपुर टेस्ट में भारतीय टीम ने पारी और 132 रनों से हराकर इस सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। हालाँकि बावजूद इसके, टीम में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, और इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की और से टीम में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।
भारतीय टीम में संभव 3 बड़े बदलाव
नागपुर टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ने ओपनिंग की थी। हालाँकि बावजूद इसके, वह इस मौका का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 20 रन बना पाए। ऐसे में उनकी जगह शुभमन गिल को इस मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता हैं, जिन्होनें वनडे और टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
इस टीम में दूसरा बड़ा बदलाव सूर्यकुमार यादव को लेकर हो सकता हैं। दरअसल सूर्या टी-20 में भारतीय टीम के लिए बेशक बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, लेकिन खेल के बड़े प्रारूप में उनका प्रदर्शन वैसा नहीं हैं। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की इस टीम में वापसी हो रही हैं, और उन्हें सूर्या की जगह इस मैच में जगह मिल सकती हैं।
इस मैच में कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल किया जा सकता हैं। नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम स्पिन गेंदबाजों से परेशान नजर आई थी। ऐसे में कुलदीप यादव को एक तेज गेंदबाज की जगह टीम में शामिल किया जा सकता हैं।
IND vs AUS दिल्ली टेस्ट के लिए BCCI ने घोषित की भारतीय टीम
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, श्रीकर भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, उमेश यादव।
यह भी पढ़ें: