Delhi Capitals इस समय उन तीन फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं, जिन्होंने IPL के साथ ही वुमन प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लेने का तय किया हैं। हाल ही में 13 फरवरी को मुंबई में WPL 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की गयी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने इस ऑक्शन में जमकर पैसे उड़ाए और एक बेहतरीन स्क्वाड बनाई।
2 विश्वकप विजेता कप्तान बनी Delhi Capitals का हिस्सा
The newest members to join the #CapitalsUniverse so far ❤️💙#WPL #WPLAuction #YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/F98VdNGevc
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 13, 2023
हाल ही में भारतीय टीम को अंडर-19 विश्वकप का विजेता बनाने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को दिल्ली ने 2 करोड़ की बड़ी रकम देकर इस टीम में शामिल किया हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की विश्वकप विजेता कप्तान मेग लेनिंग को 1.1 करोड़ की रकम देकर ख़रीदा गया हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही हैं कि दोनों में से किसी एक को इस टीम का कप्तान भी बनाया जाएगा।
हालाँकि टीम की सबसे महँगी खरीद एक तीसरी खिलाड़ी रही हैं। दिल्ली ने जेमिमा रोड्रिक्स को 2.2 करोड़ की बड़ी राशी देकर इस टीम में शामिल किया हैं। जेमिमा भारतीय टीम की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।

WPL में दिल्ली कैपिटल्स की स्क्वाड
फ्रैंचाइज़ी ने इस सीजन के लिए 12 भारतीय खिलाडी और 6 विदेशी खिलाड़ियों को इस ऑक्शन में खरीदा हैं।
मेग लेनिंग, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिक्स, जसिया अख्तर, लौरा हैरिस, अरुंधती रेड्डी, जेस जोनसन, मारिज़न्ने काप, मिन्नू मनी, राधा यादव, स्नेह दीप्ति, अपर्णा मोंडल, तानिया भाटिया, ऐलिस कैप्सी, शिखा पांडे, पूनम यादव, तारा नोर्रिस, तितास साधू।
यह भी पढ़ें:






