RCB उन 5 फ्रैंचाइज़ी में से एक हैं, जिन्होंने वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण में हिस्सा लेने के लिए टीम खरीदी हैं। उन्होंने ऑक्शन में भी जमकर पैसे लुटाए हैं, और एक बेहतरीन टीम को इस सीजन के लिए साथ जोड़ा हैं।
RCB ने खरीदा इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी
आरसीबी की टीम ने इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किया हैं। उन्होंने भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया हैं। इस बात से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा हैं, कि स्मृति मंधाना को ही टीम की कप्तानी सौंपी जायेगी।

हालाँकि सोफी डीवाइन, हीथर नाईट, डेन वान निकर्क, और एलिस पैरी जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा बन चुकी हैं। RCB ने सोफी डीवाइन को 50 लाख के बेस प्राइस पर और एलिस पैरी को 1.7 करोड़ की मोटी राशी देकर टीम में शामिल किया हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष टीम की दूसरी सबसे महँगी खरीद हैं। इन्हें 1.9 करोड़ की राशिद में ख़रीदा गया हैं।
WPL में RCB की स्क्वाड
स्मृति मंधाना, दिशा कसत, इंद्राणी रॉय, ऋचा घोष, कोमल जांझड, रेणुका सिंह, मेगन स्कट, सहाना पवार, प्रीती बोस, आशा शोबाना, कनिका आहूजा, डेन वान निकर्क, पूनम खेमनार, एलिस पैरी, श्रेयंका पाटिल, एरिन बर्न्स, सोफी डीवाइन, हीथर नाईट।
यह भी पढ़ें:






