IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए घोषित हुई भारत की स्क्वाड, 7 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ाने लौटा ये खिलाड़ी

IND vs AUS: भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं, जिसका आज तीसरे मैच के साथ ही समागम हो जाएगा। हालाँकि इसी बीच अब BCCI ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया हैं, जिसमे कई [...]

By ·

IND vs AUS: भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं, जिसका आज तीसरे मैच के साथ ही समागम हो जाएगा। हालाँकि इसी बीच अब BCCI ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया हैं, जिसमे कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में वापसी हुई हैं।

IND vs AUS: रवीन्द्र जडेजा की हुई 7 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी सुबह 9:30 बजे से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा की टीम में वापसी हुई हैं। जडेजा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच पिछले वर्ष 1 जुलाई को इंग्लैंड दौरे पर खेला था।

Ravindra Jadeja

इसके बाद घुटने में लगी एक चोट के कारण इन्हें लम्बे समय तक क्रिकेट से बाहर रहना पड़ा। हाल ही में इन्होने रणजी ट्रॉफी में की। इस दौरान इन्होने तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र की टीम की कप्तानी भी की और मैच में बेहतरीन प्रदर्शन भी किया। जडेजा ने तमिलनाडु की दूसरी पारी के दौरान मैच में 7 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें:

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए BCCI द्वारा घोषित स्क्वाड-

रोहित शर्मा (कप्तान), के एल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, श्रीकर भरत, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, रवीन्द्र जडेजा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव।

Cric AMP · Quick view
View full