जडेजा-अश्विन ने परेशान कर दिया!” Rohit Sharma ने किया खुलासा, टीम के लिए मुश्किल बने ये दो खिलाड़ी

Rohit Sharma ने हाल ही प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि वह रवीन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की वजह से परेशान हैं। कप्तान रोहित ने खुलासा किया कि, दोनों खिलाड़ी मैच के बीच ही उनसे जिद करने लगते हैं, और मजबूरन उन्हें अपने निर्णय बदलने पड़ते हैं। रोहित शर्मा ने यह खुलासा ना

By ·

Rohit Sharma ने हाल ही प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि वह रवीन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की वजह से परेशान हैं। कप्तान रोहित ने खुलासा किया कि, दोनों खिलाड़ी मैच के बीच ही उनसे जिद करने लगते हैं, और मजबूरन उन्हें अपने निर्णय बदलने पड़ते हैं। रोहित शर्मा ने यह खुलासा नागपुर टेस्ट के बाद किया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया।

रोहित शर्मा की कप्तानी में नागपुर टेस्ट जीता भारत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले गए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने पारी व 132 रनों से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 177 रनों पर सिमट गयी थी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाकर 223 रनों की बढ़त हासिल की। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम सिर्फ 91 रनों पर सिमट गयी।

जडेजा-अश्विन ने किया Rohit Sharma को परेशान

इस मैच एक बाद रोहित शर्मा से पूछा गया कि मैच में 3 स्पिनर सँभालने में उन्हें कितनी मुश्किल हुई? “हमारे पास तीन स्पिनर थे। जाहिर तौर पर हमें एक तरफ से ज्यादा मदद मिल रही थी स्पिनर के लिए। मेरे लिए बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा स्पिनर्स को मैनेज करना ज्यादा मुश्किल था,” रोहित ने इंटरव्यू में कहा।

रोहित शर्मा ने इस बात का खुलासा भी किया कि, मैच के दौरान कैसे जडेजा और अश्विन ने उन्हें परेशान कर दिया था। “जडेजा बोल रहा हैं, में 249 विकेट पर हूँ यार मेरे को 1 विकेट और चाहिए। रविचंद्रन अश्विन 450 विकेट तक पहुँच गए हैं। वो 4 विकेट लेकर बैठे हुए हैं और बोल रहे हैं मुझे पाँचवाँ विकेट चाहिए। इस चीज में मैं काफी बार फसा हूँ, और भारतीय टीम में इस चीज को तो मैंने अनुभव कर लिया हैं,” रोहित ने कहा।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full