Rohit Sharma ने नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन अपनी शतकीय पारी पूर्ण की और 120 रन बनाकर आउट हुए। हालाँकि इस दौरान उनसे ज्यादा ध्यान फैंस का विराट कोहली पर था। इस मैच में विराट कोहली 26 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन ऐसा क्या था कि उनकी एक हरकत ने फैंस को उनसे इतना ज्यादा नाराज कर दिया।

Rohit Sharma के शतक पर खड़े नहीं हुए कोहली?
दरअसल मामला रोहित शर्मा से जुड़ा हैं। रोहित ने इस मैच में शतकीय पारी खेली थी। कप्तान ने जब अपना शतक पूरा किया तो कोच राहुल द्रविड़ समेत सभी लोग खड़े होकर उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। वहीँ विराट कोहली बस साइड में बैठे नजर आ रहे थे।
Does Virat Kohli have a leg fracture ?
— Shanu (@beingshanu17) February 10, 2023
Why couldn't he get up to give a standing ovation to Rohit? 🤷 pic.twitter.com/pcfKokeCEN
कोहली की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और फैंस ने उन्हें जमकर फटकार लगाईं। हालाँकि यह पूरी सच्चाई नहीं हैं। विराट कोहली कुछ पल बाद खड़े हुए थे, जिसके कारण वह इस तस्वीर में अकेले बैठे नजर आ रहे हैं। जिन फैंस ने मैच पूरा देखा था, वह उनके समर्थन में आए हैं।
Virat Kohli, Pujara, Dravid, Surya – all giving a standing ovation to Rohit Sharma for his innings. pic.twitter.com/hK1IwjTvct
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 10, 2023
मैच का हाल
फिलहाल मैच की बात करे तो पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 177 रनों पर आउट होने के बाद, भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन तक 144 रनों की बढ़त हासिल कर ली हैं। इस समय भारतीय टीम के 7 विकेट गिर चुके हैं। रवीन्द्र जडेजा 66 रन और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद हैं।
यह भी पढ़ें:






