Hardik Pandya: आईपीएल में खिलाड़ियों के बीच लड़ाई होना काफी आम बात हैं। खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा दबाव होता हैं, जिसके चलते वह रन बनाने या विकेट लेने पर कई बार ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे झगड़ें की संभावनाए बढ़ जाती हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जारी मुकाबले में भी देखने को मिला, जब हार्दिक पांड्या आउट हुए।
Hardik Pandya को आउट करने के बाद खलील अहमद का जश्न

इस मुकाबले में एक समय गुजरात टाइटन्स की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, जब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आये। ऐसे में उनका विकेट दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण था। खलील अहमद ने हार्दिक पांड्या को सिर्फ 5 रन के स्कोर पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवा दिया। इस दौरान वह हार्दिक पांड्या को फ्लाइंग किस देते नजर आये। वहीँ हार्दिक खुद, इस दौरान काफी गुस्से में थे। अच्छी बात यह थी कि दोनों के बीच किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ। इस दौरान टीम को सपोर्ट करने आये ऋषभ पंत भी हँसते हुए नजर आये।
Hardik Pandya out#DCvsGT pic.twitter.com/po0BqMjPfu
— Aman Verma (@ithinkmobu) April 4, 2023
रोमांचक हुआ मुकाबला
फिलहाल इस मैच की बात करे तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बेहद ही संघर्ष करते हुए पहली पारी में 162 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान कप्तान डेविड वॉर्नर ने 37 और अक्षर पटेल ने 36 रनों की पारी खेली थी। वहीँ गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए थे। वहीँ इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात अब तक 10 ओवरों में 83 रन बनाकर 3 विकेट खो चुकी हैं।






