Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और करो या मरो का मुकाबला खेला गया। 22 मार्च को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-1 रन से जीत दर्ज कर ली है। कंगारुओं ने इस रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच सेरिमनी में बयान देकर बहुत कुछ बताया है।
Rohit Sharma ने किसे माना हार का दोषी

कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही शानदार तरीके से की। लेकिन नीचे के बल्लेबाज उसको सही प्रकार से मेंटेन नहीं कर पाए। प्रेजेंटेशन सेरिमनी के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि, “मुझे लगता है कि यह ज्यादा रन नहीं थे, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। साझेदारी करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और उसमें हम विफल रहे। इस प्रकार के विकेट पर खेलते हुए हम बड़े हुए हैं। शुरुआत अच्छी करने के बाद में महत्वपूर्ण साजिदारी होना जरूरी था, ऐसा नहीं हुआ। जनवरी से लेकर अब तक हमने 9 वनडे मैच पॉजिटिव होकर खेले हैं। हमें यह समझना होगा कि हमें कहां पर सुधार की जरूरत है। यह एक सामूहिक विफलता है जिसको हम किसी एक पर नहीं थोप सकते। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय स्पिनर गेंदबाजों ने अच्छा दबाव बनाया और तेज गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
भारतीय टीम ने 270 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 248 रन ही बनाए और 2-1 रनों से यह मैच हार गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 54 रन की पारी विराट कोहली ने खेली। 4 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
यह भी पढ़े – “मौका हाथ से गँवा दिया…!” मैच हारने के बाद Rohit Sharma ने इसके सर फोड़ा हार का ठीकरा






