इंदौर टेस्ट में Rohit Sharma ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, शुभमन गिल को मिला मौका, इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी
Rohit Sharma ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं। भारतीय टीम इस सीरीज के पहले दो मैच जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को पहले ही अपने नाम कर चुका हैं। सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 9:30 बजे से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में
Rohit Sharma ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं। भारतीय टीम इस सीरीज के पहले दो मैच जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को पहले ही अपने नाम कर चुका हैं। सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 9:30 बजे से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शुरू होगा।
Rohit Sharma ने किये 2 बड़े बदलाव
कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में भारतीय टीम में 2 बदलाव किये हैं। शुभमन गिल को पहले दो मैचों में बेंच पर रखने के बाद, तीसरे टेस्ट के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया हैं। वहीँ तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी इस टीम में शामिल किया गया हैं। हालाँकि इस मैच में भारतीय टीम सिर्फ 2 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी हैं।
शुभमन और उमेश को टीम में मौका मिलने के साथ केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया गया हैं। राहुल को पहले दो मैचों में ओपनिंग करने का मौका मिला था, लेकिन वह कुछ ख़ास नहीं सके। वहीँ उनका प्रदर्शन पिछले लंबे समय से निराशाजनक ही रहा हैं। वहीँ मोहम्मद शमी को इस मैच में आराम दिया गया हैं।
इंदौर टेस्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवीन्द्र जडेजा, श्रीकर भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, पीटर हैंड्सकोंब, कैमरोन ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिचल स्टार्क, नैथन लायन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमन।
यह भी पढ़ें: